{"_id":"69a9766dc30263455a098147","slug":"leopard-kills-6-goats-in-sainj-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173376-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सैंज में तेंदुए ने 6 बकरियों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सैंज में तेंदुए ने 6 बकरियों को मारा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को बाड़ा तोड़कर घुसा अंदर
पशुपालन और वन विभाग की टीम ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के सैंज गांव में तेंदुए ने गरीब किसान की छह बकरियों को शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
सैंज गांव के मेला राम रोज की तरह बकरियों को जंगल से चराकर शाम को घर लाए और बाड़े में बंद कर दिया। देर रात तेंदुए ने बाड़े का दरवाजा तोड़कर सभी छह बकरियों को मार डाला। सुबह जब किसान बाड़े में पहुंचा तो सभी बकरियां मृत मिलीं। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मामले की सूचना तुरंत पशुपालन विभाग और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत बकरियों का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित बीट के वनरक्षक रविंद्र ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों, विशेषकर तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे पशुधन और लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण कश्मीर ठाकुर ने प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि प्रभावित किसान मेला राम को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
कार्यवाहक वन परिक्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने उन्होंने बताया कि मौके पर वनरक्षक रविंद्र ठाकुर को भेजा गया था। नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
Trending Videos