{"_id":"69b94765c9978ee16d08f8f8","slug":"lpg-cylinder-booking-problem-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174255-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग न होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
गैस एजेंसी ददाहू में सिलिंडर की बुकिंग करवाने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
-उपभोक्ता गैस एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में आ रही दिक्कतों से उपभोक्ता परेशान हैं। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रभावित होने के कारण लोगों को गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को 45 दिनों के बाद ही सिलिंडर मिलने की जानकारी दी जा रही है, जिससे घरों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरन गैस एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है, लेकिन वहां से भी 45 दिन बाद बुकिंग होने का हवाला देकर वापस भेज दिया जाता है। सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही देरी के चलते कुछ उपभोक्ता मजबूरन पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों में लोग पानी गर्म करने और खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
इंडेन गैस एजेंसी ददाहू के प्रभारी अंकित चौधरी ने गैस की किल्लत से इन्कार किया है। उनका कहना है कि घरेलू गैस की कमी नहीं है, बल्कि केवल बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन में हो जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को ओटीपी (डीएसी) नंबर नहीं मिल रहा है, उन्हें एजेंसी के माध्यम से ओटीपी जनरेट कर गैस की आपूर्ति की जा रही है।
-- -
इनसेट
ओटीपी न आने से उपभोक्ता परेशान
राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ओटीपी (डीएसी) न आने के कारण एजेंसी बिना बुकिंग सिलिंडर देने से मना कर रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे मोबाइल ऐप के माध्यम से गैस सिलिंडर बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है। कई लोगों के मोबाइल पर 45 दिनों बाद रिफिल होने का संदेश आ रहा है।
स्थानीय गैस एजेंसी के प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह समस्या इंडियन ऑयल के पोर्टल में तकनीकी कारणों से आ रही है। उन्होंने कहा कि बिना बुकिंग और ओटीपी के एजेंसी सिलिंडर नहीं दे सकती। उन्होंने यह भी बताया कि एजेंसी में गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। जैसे ही बुकिंग और ओटीपी की प्रक्रिया पूरी होगी, उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाएगी। संवाद
Trending Videos