{"_id":"6a563da9d83acca4b505d5f2","slug":"ncc-cadet-pradarshan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-183366-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एटीसी-232 एनसीसी कैंप में डीएवी राजगढ़ के कैडेटों का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एटीसी-232 एनसीसी कैंप में डीएवी राजगढ़ के कैडेटों का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ड्रिल और फायरिंग प्रतियोगिताओं में तीन कैडेटों ने हासिल किए प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, राजगढ़ के 26 एनसीसी कैडेटों ने डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित एटीसी-232 एनसीसी कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। दस दिवसीय शिविर में कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, ड्रिल, फायरिंग और टीमवर्क का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में विद्यालय के तीन कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। कैडेट अरुण शर्मा (जेडी) ने ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिया ठाकुर (जेडब्ल्यू) ने भी ड्रिल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। सुगंधा (जेडब्ल्यू) ने फायरिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने इन उपलब्धियों का श्रेय कैडेटों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। साथ ही विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी विनोद के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रेरणा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की विशेष सराहना की।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, राजगढ़ के 26 एनसीसी कैडेटों ने डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित एटीसी-232 एनसीसी कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। दस दिवसीय शिविर में कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, ड्रिल, फायरिंग और टीमवर्क का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में विद्यालय के तीन कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। कैडेट अरुण शर्मा (जेडी) ने ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिया ठाकुर (जेडब्ल्यू) ने भी ड्रिल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। सुगंधा (जेडब्ल्यू) ने फायरिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन ने इन उपलब्धियों का श्रेय कैडेटों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। साथ ही विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी विनोद के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रेरणा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की विशेष सराहना की।
विज्ञापन