{"_id":"6a5743e0e0e580803d012432","slug":"video-sirmaur-dhaula-kuan-power-cut-paddy-plantation-farmers-demand-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: धान रोपाई के बीच बिजली कटौती से किसान परेशान, ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से की व्यवस्था सुधारने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: धान रोपाई के बीच बिजली कटौती से किसान परेशान, ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से की व्यवस्था सुधारने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:55 PM IST
Link Copied
नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। बुधवार को धौलाकुआं, रामपुर भारापुर, परदूनी सहित विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से मिला और विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि लंबे समय से दिनभर बिजली बाधित रहने के कारण आम लोगों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा समय धान रोपाई का महत्वपूर्ण दौर है और खेतों की सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति आवश्यक है।
पंचायत प्रधान रजनीश ने कहा कि सुबह से शाम तक बार-बार बिजली गुल रहने से किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है। समय पर सिंचाई नहीं होने से धान रोपाई की गति धीमी पड़ रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की कि खेती के इस महत्वपूर्ण मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और अन्य उपभोक्ताओं को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।