{"_id":"6a574aece2986169860ee099","slug":"video-jagannath-rath-yatra-2026-nahan-sirmaur-19-july-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagannath Rath Yatra 2026: नाहन में 19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagannath Rath Yatra 2026: नाहन में 19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं रथयात्रा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:25 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं भव्य रथयात्रा रविवार, 19 जुलाई को निकाली जाएगी। भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा मंडल नाहन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी।
रथयात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर में 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन 16 जुलाई को होगा। इसके बाद 17 से 19 जुलाई तक विग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि 18 जुलाई को संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को विग्रहों की पूजा के बाद रथयात्रा चौगान मैदान से शुरू होगी। यात्रा मालरोड़, गुन्नुघाट, रानीताल, कच्चा टैंक, शीतला माता मंदिर और श्री रघुनाथ मंदिर होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।
रथयात्रा मंडल ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रेसवार्ता के दौरान महासचिव भुवन जोशी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।