{"_id":"6a574af3399f033006084aa3","slug":"video-misarwala-panchayat-complaint-against-deputy-head-sirmaur-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: मिसरवाला पंचायत के उप-प्रधान के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत, बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: मिसरवाला पंचायत के उप-प्रधान के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत, बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के लगाए आरोप
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:25 PM IST
पांवटा साहिब विकास खंड की ग्राम पंचायत मिसरवाला में पहली मासिक बैठक के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के उप-प्रधान अख्तर अली के खिलाफ जिला उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 10 जुलाई को आयोजित पंचायत की पहली मासिक बैठक के दौरान उप-प्रधान ने कथित रूप से बैठक की कार्यवाही रोकने और कार्यवाही रजिस्टर बंद करने का दबाव बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध होने पर उन्होंने बैठक के दौरान कमरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिसका प्रधान और महिला वार्ड सदस्यों ने विरोध किया। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि इस दौरान उप-प्रधान ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की।
शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि उप-प्रधान अपने कुछ समर्थकों के साथ पंचायत भवन में प्रधान की कुर्सी पर बैठते हैं तथा बैठक कक्ष में धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आपत्ति है।
पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत की कार्यप्रणाली सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।