सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in sanskrit college

Sirmour News: विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने, लिखने और प्रभावी संवाद के लिए किया प्रेरित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
program in sanskrit college
संस्कृत कॉलेज नाहन में एक माह का प्रशिक्षण शिविर पूरा करने के बाद शिक्षकों के साथ विद्यार्थी। स
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अंग्रेजी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक माह का कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। डॉ. विनीता पाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने, लिखने और प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्पीकिंग स्किल, राइटिंग स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कक्षाओं में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के सही उच्चारण, वाक्य संरचना, शब्दावली के प्रयोग और दैनिक जीवन में अंग्रेजी के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही संवाद अभ्यास, समूह चर्चा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से भाषा के प्रयोग का अवसर भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा और वाइबा आयोजित किया गया, जिसमें उनके ज्ञान और संवाद कौशल का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भविष्य में नौकरी के लिए अंग्रेजी में इंटरव्यू किस प्रकार दिया जाता है। इसके लिए एक विशेष मॉक इंटरव्यू सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्नों, उनके उत्तर देने के तरीके और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने की कला के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यवाहक प्राचार्य आचार्य ओंकार शर्मा ने इस पहल की सराहना की। वरिष्ठ आचार्य डॉ. गिरिराज शर्मा ने भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. सोमदत्त शर्मा, प्रो. ताराचंद, डॉ. सुमिता शर्मा, नीरजा तोमर, प्रो. अली मोहम्मद, शशि पाल और राहुल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed