{"_id":"69a975884f037e8f200cd8f3","slug":"sowing-seedlings-of-tomato-and-capsicum-nahan-news-c-177-1-nhn1001-173369-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टमाटर और शिमला मिर्च की पनीरी के करें बुआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टमाटर और शिमला मिर्च की पनीरी के करें बुआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने किसानों को दी सलाह
पनीरी के लिए कोकोपीट और वर्मी कंपोस्ट का करें उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा/धौलाकुआं (सिरमौर)। बरसात से पहले तैयार किए जाने वाले टमाटर और शिमला मिर्च की पौध तैयार करने के लिए इन दिनों उपयुक्त समय है। किसानों को अब पनीरी डाल देनी चाहिए, ताकि समय पर पौध को खेत में प्रत्यारोपित किया जा सके।
मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होती। इसके कारण बीज अंकुरण में कोई विशेष समस्या नहीं आती। यह समय अगेती टमाटर और शिमला मिर्च के बीजों की बुआई के लिए उपयुक्त है। टमाटर की अच्छी पौध (नर्सरी) तैयार करने के लिए कोकोपीट और वर्मीकम्पोस्ट (50:50) के मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। हाइब्रिड बीजों को सीडलिंग ट्रे या छोटे गमलों में लगभग आधा इंच गहराई में लगाएं। इसके बाद बीजों को हल्की कोकोपीट से ढकें, स्प्रे से पानी दें और ट्रे को 4-5 दिन तक छाया में रखें।
किसानों को चाहिए कि वे अच्छे हाइब्रिड बीजों का चयन करें। नर्सरी तैयार करने के लिए मार्च का महीना उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि गिरिपार क्षेत्र में ठंड अधिक होने के कारण फरवरी में पाला पड़ता है। इससे पनीरी को नुकसान पहुंच सकता है। बीजों पर पानी स्प्रे बोतल से ही करें। तेजधार से बचें, ताकि बीज बाहर न निकलें। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन अधिक पानी न दें।
शुरुआती 4-5 दिनों तक ट्रे को छायादार स्थान पर रखें। अंकुरण शुरू होने के बाद पौध को सुबह की 2-3 घंटे की धूप दिखाएं। जब पौध 3-4 इंच की हो जाएं तो इसे खेत में रोपाई के लिए प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर, धौलाकुआं के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक पनीरी की बुआई नहीं की है, वे अब तैयाार करें ताकि समय पर प्रत्यारोपण किया जा सके। उन्होंने किसानों को पानी स्प्रे से देने की सलाह दी।
Trending Videos