फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swachta abhiyaan in yamuna park

Sirmour News: यमुना पार्क में चला रोटरी क्लब का स्वच्छता और पर्यावरण अभियान

Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
swachta abhiyaan in yamuna park
मियावाकी जंगल परियोजना और प्लास्टिक बॉटल कलेक्टर का किया शुभारंभ सहजन के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, मॉर्निंग वॉक का भी आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की ओर से रविवार सुबह यमुना पार्क में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों और मॉर्निंग जॉगर्स क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मॉर्निंग वॉक से हुई। रोटरी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने यमुना पार्क में सामूहिक रूप से वॉक कर लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पार्क में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से मियावाकी जंगल परियोजना का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत सहजन (मोरिंगा) के पौधे रोपे गए। मॉर्निंग जॉगर्स क्लब के सदस्यों को भी सहजन के पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

पार्क में स्वच्छता और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक बॉटल कलेक्टर स्थापित किया गया। इसका औपचारिक उद्घाटन भी कार्यक्रम के दौरान किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने लोगों से प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकने और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पर्यावरण और स्वच्छता विषय पर प्रेरक संबोधन किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया। रोटरी क्लब अध्यक्ष यशपाल धीमान ने कहा कि क्लब ‘स्वयं से पहले सेवा’ की भावना के साथ समाज और पर्यावरण के लिए लगातार कार्य करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रोजेक्ट अध्यक्ष रोटेरियन अरविंद्र सिंह मरवाह और पूरी बोर्ड टीम का आभार जताया।

कार्यक्रम में अरुण शर्मा, शांति स्वरूप गुप्ता, राकेश रहल, पूर्व प्रधान अंशुल गोयल, राहुल गर्ग, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरमीत कौर नारंग, डॉ. प्रवेश सबलोक, रक्षित अग्रवाल, प्रशांत आर्य, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, कुलवंत सिंह चड्ढा, गुरप्रीत सिंह, सोमेश वर्मा और अभय शर्मा समेत रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

---------...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed