सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination of girls in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में 19 केंद्रों में 270 किशोरियों का हुआ एचपीवी टीकाकरण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination of girls in sirmaur
मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में टीकाकरण में भाग लेती किशोरी। संवाद
विज्ञापन
-शहरी क्षेत्रों में कम रहा रूझान, अब 5 अप्रैल काे होगा टीकाकरण
Trending Videos

विभाग ने की पात्र किशोरियों के अभिभावकों से टीकाकरण में भाग लेने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब/धौलाकुआं/रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसके तहत आज जिला सिरमौर के 19 केंद्रों में 270 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। अभियान के पहले दिन विभाग को जिले में इस दिशा में अच्छा परिणाम देखने को मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में किशोरियों के टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 270 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के मामले में सीएचसी हरिपूरधार अव्वल रहा, जहां सर्वाधिक 74 किशोरियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीएचसी नौहराधार में 34, सीएचसी शिलाई में 22, सीएचसी राजगढ़ में 19, सीएचसी संगड़ाह में 19, डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में 15, सीएचसी सराहां में 12, पीएचसी सतौन में 11 किशोरियों का टीकाकरण हुआ।
इसी प्रकार सीएचसी ददाहू में 10, सीएचसी राजपुर में 9, पीएचवी नारग में 8, सीएचसी पांवटा साहिब में 7, कमरऊ में 6, पीएचसी गोरखुवाला में 6, पीएचसी माजरा में 6 किशोरियों का टीकाकरण हुआ। वहीं, कोटीधीमन में 4, पीएचसी रामपुर भारापुर में 4, पीएचसी जखना में 3 तथा पीएचसी कुंडियों में एक किशोरी का टीकाकरण हुआ।
आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पहले चरण में शहरी क्षेत्रों से कम अभिभावक अपनी बेटियों के टीकाकरण को लेकर पहुंचे। जिला मुख्यालय नाहन में मात्र 15 तो औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब से 7 ही किशोरियां टीकाकरण के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि लोगों में इस टीकाकरण को लेकर विभिन्न भ्रांतियां हैं, लेकिन विभाग लगातार लोगों को इस दिशा में जागरूक कर रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राकेश प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के अगले चरण की तैयारी में जुट गया है। टीकाकरण का अगला बड़ा सत्र 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर टीका जरूर लगवाएं।
एचपीवी वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमावायरस के संक्रमण से बचाता है, जो एक आम यौन संचारित संक्रमण है। यह वैक्सीन विशेष रूप से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, योनि, वल्वा, पेनिस, एनल और गले के कैंसर जैसे कई प्रकार के कैंसरों को रोकने में मदद करता है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed