{"_id":"69d7a254a1fccf51180b1609","slug":"water-supply-news-nahan-news-c-177-1-ssml1030-175988-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पेयजल लाइन में टुल्लू पंप जोड़ा तो कटेगा कनेक्शन, होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पेयजल लाइन में टुल्लू पंप जोड़ा तो कटेगा कनेक्शन, होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
पावटा साहिब में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी पेयजल संग्रहण एवं आपूर्ति टैंक में ब्लीचिंग पाउडर डा
विज्ञापन
पांवटा साहिब की कई पेयजल योजनाओं का तेजी से घट रहा जलस्तर
सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में कुछ योजनाओं में जलस्तर कम हो रहा है। इसके बाद विभाग ने टुल्लू पंप लगाने वालों पर शिकंजा कसने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने सहायक और कनिष्ठ अभियंता समेत कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। फील्ड में तैनात कर्मचारियों को कड़ी नजर रखने को कहा गया है। पेयजल आपूर्ति लाइन में टुल्लू पंप लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। पहले टुल्लू पंप जब्त होगा, इसके बाद पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की कई पेयजल योजनाओं का पानी तेजी से घट रहा है। रामनगर, शिवा, सुनौग, रुदाणा व व्यासड़ी समेत आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के स्रोत 30 फीसदी तक सूख गए हैं। इसका सीधा असर पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। पिछले दिनों बारिश होने पर थोड़ी सी राहत मिली है।
कई उपभोक्ता विभाग की पेयजल लाइन से सीधा टुल्लू पंप लगाकर अपने घरों की टैंकी में पानी स्टोर कर लेते है जिससे गर्मियों में आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल किल्लत होती है। औचक निरीक्षण टीमों का गठन किया जा रहा है।
बाक्स
जल भंडारण टैंकों का सफाई अभियान शुरू
गर्मियों में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल भंडारण टैंकों की सफाई का अभियान शुुरू कर दिया गया है। खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, ब्लिचिंग पाउडर डालने, पेयजल का दुरुपयोग रोकने, सब्जियों की सिंचाई में इस्तेमाल करने पर रोक, शहरी फायर हाईड्रेंट सुचारु रखने को कहा गया है। साथ ही विभागीय टीमों को पहली बार पकड़ने पर टुल्लू पंप जब्त करने और दूसरी बार पकड़ने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट्स
आधा दर्जन पेयजल योजनाओं का जलस्तर 20 से 30 फीसदी तक कम हो गया है। गर्मियों शुरू होते ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पेयजल आपूर्ति लाइन से टुल्लू पंप जोड़ने पर कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। -जितेंद्र ठाकुर, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब
संवाद
Trending Videos