सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parsuram jayntia in renuka ji

Sirmour News: उत्तराखंड से शाही स्नान को रेणुकाजी पहुंचेंगे भगवान परशुराम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
parsuram jayntia in renuka ji
उत्तराखंड के चिलियों में स्थित भगवान परशुराम का मंदिर। स्रोत : देवमाली
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर रेणुकाजी में बनेगा विशेष संयोग, उमड़ेगी भक्तों की भीड़
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस बार रेणुकाजी तीर्थ में विशेष धार्मिक संयोग बनने जा रहा है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से भगवान परशुराम की पालकी सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ शाही स्नान के लिए रेणुकाजी पहुंचेगी, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बनेगा।

जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून के विकासनगर स्थित परशुराम मंदिर चिलियों से भगवान परशुराम की पालकी रेणुकाजी के लिए रवाना होगी। इस धार्मिक यात्रा में करीब 150 श्रद्धालु शामिल होंगे। देवमाली पंडित श्याम सिंह ने बताया कि पालकी सुबह 6 बजे चिलियों से प्रस्थान करेगी और करीब 10:30 बजे रेणुकाजी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकाजी पहुंचने पर भगवान परशुराम का विधिवत शाही स्नान कराया जाएगा। इसके बाद परशुराम ताल की परिक्रमा की जाएगी। इस दौरान महिलाओं की ओर से पारंपरिक हारुल नृत्य और पुरुषों की जंगाबाजी (जौंसारी नृत्य) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह धार्मिक आयोजन करीब एक घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर करीब 2:30 बजे पालकी पुनः चिलियों मंदिर के लिए रवाना होगी। वहीं 18 अप्रैल की शाम चिलियों में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद रात्रि जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।

पंडित श्याम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के श्रद्धालुओं में भगवान परशुराम के प्रति गहरी आस्था है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से रेणुकाजी में दर्शन के लिए आते रहते हैं। इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष रूप से पालकी को शाही स्नान के लिए रेणुकाजी लाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed