सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji dam sangrash samiti meeting

Sirmour News: जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय जाएगी संघर्ष समिति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka ji dam sangrash samiti meeting
ददाहू में आयोजित रेणुकाजी बांध संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की मासिक बैठक में लिया निर्णय
Trending Videos


-बांध प्रबंधन की खरीदी जमीनें पुनर्स्थापन और पुनर्वास के लिए उपयुक्त नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की मासिक बैठक ददाहू स्थित किसान भवन में आयोजित हुई, जिसमें विस्थापन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला, संयोजक प्रताप सिंह तोमर और महासचिव संजय चौहान ने की।

बैठक में डायवर्जन टनल निर्माण क्षेत्र के पास बसे नौ परिवारों को स्थान खाली करने के नोटिस का मामला प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने बताया कि पहले जारी सूची में शामिल नौ परिवारों में से अब केवल दो को ही रखा गया है, जबकि अन्य को बाहर कर दिया गया है। इस फैसले को लेकर विस्थापितों और संघर्ष समिति में बांध प्रबंधन के खिलाफ गहरा रोष है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे न्यायालय का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधिवक्ता बृजेश सकलानी और जेएस कंवर को बैठक में आमंत्रित किया गया था, जिनके समक्ष विस्थापितों ने अपनी समस्याएं रखीं और न्यायालय में याचिका दायर करने की मांग की। विस्थापितों ने आरोप लगाया कि बांध प्रबंधन की ओर से खरीदी गई कई जमीनें पुनर्स्थापन और पुनर्वास के लिए उपयुक्त नहीं हैं। साथ ही इस मामले में सतर्कता विभाग की जांच लंबित होने पर भी नाराजगी जताई गई।

बैठक में राजेश कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र, टीका राम, बलमोहन, लक्ष्मी सिंह, दिनेश अग्रवाल, हरिराम, मेलाराम, प्रेमदत्त, पूर्ण चंद, बोबी, बिमला देवी, रुक्मणी, भरत सिंह, कृष्ण कुमार, हरि प्रकाश, अजय कुमार, भीम सिंह और कपिल सहित दर्जनों विस्थापित मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed