{"_id":"69da58b4a2faa44d760b61a3","slug":"retired-teachers-meeting-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-176185-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सेवानिवृत्त अध्यापकों की मांगों की अनदेखी पर किया रोष प्रकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सेवानिवृत्त अध्यापकों की मांगों की अनदेखी पर किया रोष प्रकट
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों को 65-70-75 वर्ष आयु में मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धियों को मूल पैशन में जोड़ने की मांग
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब की बैठक में मांगों पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब की बैठक शनिवार को प्रधान गुरदियाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में बीआरसी कार्यालय पांवटा साहित में आयोजित हुई। बैठक में अध्यापकों की मांगों की लगातार हो रही अनदेखी पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया।
सेवानिवृत्त अध्यापकों का कहना है कि अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें ठोकरें खानी पड़ रही हैं। संघ ने पुरजोर शब्दों में कहा कि सेवानिवृत्त अध्यापकों का महंगाई भत्ता, डीए, चिकित्सा बिलों का भुगतान और जनवरी 2016 से नए वेतनमान का एरियर का भुगतान अविलंब जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि मेडिकल बिलों के भुगतान के बारे में मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था कि पिछले तीन वर्षों के भुगतान को एक मुश्त कर दिया जाएगा। डीए की 13 प्रतिशत किश्तों का भुगतान देय है। 43 महीनों की किश्तों का एरियर भी सरकार के पास देय है। सभा में रोष प्रकट किया कि भयानक बीमारी वाले पेंशनर्स बिना इलाज के मर रहे हैं।
पावटा इकाई ने प्रदेश सरकार से मांग रखी कि पेंशनरों को 65-70-75 वर्ष आयु में मिलने वाली विशेष वेतन-वृद्धियों को मूल पैशन में जोड़ा जाए। कम्यूटेशन पेंशन की रिकवरी की समय अवधि 19 वर्ष की जाए तथा चिकित्सा बिलों के लिए बजट जारी किया जाए।
बैठक में सुरजीत सिंह, भूषण कुमार शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, तारा चंद मेहता, बालक सिंह सैनी, श्यामचंद शर्मा, नंद लाल, प्रवीण झांब, खेम चंद सैनी, सुरजीत सिंह, कल्याण सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रविन्द्र कुमार, मुहम्मद शरीमा, राज कुमार चौधरी, माम चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
संवाद
Trending Videos