{"_id":"69da4cf824b226f01b093f5a","slug":"navodya-examibation-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176170-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में 12 केंद्रों पर 2461 बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में 12 केंद्रों पर 2461 बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
ददाहू में नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
-कुल 3245 छात्रों ने परीक्षा के लिए किया था पंजीकरण
-जिले के 1252 लड़कियों और 1209 लड़कों ने दी परीक्षा
-परीक्षा केंद्र दूर मिलने पर अभिभावकों को उठानी पड़ी परेशानी, बसों में भी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 12 परीक्षा केंद्रों पर 2461 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 784 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 80 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई। ऐसे में एक सीट के लिए करीब 30 बच्चों की दावेदारी है।
जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए जिले से कुल 3245 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें 1645 लड़कियों व 1600 लड़के शामिल थे। पंजीकरण के बाद शनिवार को परीक्षा देने के लिए 2461 बच्चे ही परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षा में शामिल होने वालों में 1252 छात्राएं और 1209 छात्र शामिल रहे। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। अधिकतर बच्चों ने पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी।
परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह तो दिखा लेकिन दूर-दराज केंद्र मिलने से अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बच्चों को 50 से 70 किलोमीटर तक का सफर तय कर परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ा। नाहन, सुरला, मोगीनंद, कौलांवालाभूड़, कोलर और कालाअंब क्षेत्रों के बच्चे ददाहू व संगड़ाह में परीक्षा देने पहुंचे, जबकि संगड़ाह, ददाहू, सैनधार व धारटीधार के बच्चों के केंद्र नाहन, पांवटा और शिलाई में बनाए गए थे।
ददाहू परीक्षा केंद्र पर पहुंची छात्रा आकृति तोमर, दिव्या भारद्वाज, आल्या, उर्वशी, तान्या तथा छात्र सुबोध, निखिल, अंकुश और लेखराज ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था, लेकिन लंबी दूरी तय कर केंद्र तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा। कई बच्चों को बाइक से सफर करना पड़ा, जिससे कुछ की तबीयत भी बिगड़ गई।
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रधानाचार्य जेपी बलोदी ने बताया कि जिले के पांच खंडों के 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। कुल आवेदकों में से 2461 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि करीब 24.02 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और प्रवेश पत्र व परीक्षा केंद्र की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से ही जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र ऑनलाइन आबंटित हुए। ऐसे में जिन छात्रों ने देरी से पंजीकरण किया उन्हें कुछ दूरी पर परीक्षा केंद्र अलॉट हुए। वहीं अंग्रेजी व हिंदी भाषाओं में प्रश्नपत्र को लेकर भी छंटनी हुई।
संवाद
Trending Videos