सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water tank cleaning and team

Sirmour News: पानी की बर्बादी रोकने और पेयजल टैंकों की सफाई के लिए विशेष टीम गठित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
water tank cleaning and team
विज्ञापन
-योजनाओं के प्रभावित होने पर अन्य वैकल्पिक पेयजल स्रोतों भी किए चिह्नित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मियों की सीजन को देखते हुए जलशक्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पेयजल की बर्बादी रोकने और पेयजल टैंकों की साफ-सफाई करने को लेकर विशेष टीमों का गठन किया गया है तो वहीं योजनाओं में जलस्तर घटने की दौरान अन्य वैकल्पिक पेयजल स्रोत भी चिह्नित कर लिए ताकि किसी भी क्षेत्र में लोगों को पेयजल समस्या से जूझना ना पड़े।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि आगामी गर्मियों के मौसम को देखते हुए जलशक्ति विभाग पूरी तरह से तैयार है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ पेयजल टैंकों की साफ-सफाई करने और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए विशेष तौर पर टीमों का गठन कर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्सर गर्मियां अधिक होने के चलते मैदानी इलाकों में पेयजल योजनाओं में जलस्तर घटता है ऐसे में अन्य वैकल्पिक पेयजल स्रोत भी चिह्नित किए गए हैं ताकि अन्य योजनाओं व पेयजल स्रोत से लोगों को जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि गर्मियों में कई तरह की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है, ऐसे में पेयजल टैंकों का क्लोरिनेशन किया जा रहा है। इसकी निगरानी करने को लेकर भी टीम कार्य कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed