{"_id":"69ba990f00d20034240d2d9d","slug":"women-food-training-in-bankala-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174343-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाएं सींख रहीं स्वादिष्ट भोजन बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाएं सींख रहीं स्वादिष्ट भोजन बनाने के गुर
विज्ञापन
बनकला पंचायत में शिविर के दौरान फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सचित्र--
बनकला में यूकोआरसेटी की ओर से महिलाओं को फास्ट फूड का दे रहे प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर की ग्रामीण महिलाएं अब केवल चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक बाजार की मांग को समझते हुए खुद का साम्राज्य खड़ा करने की तैयारी में हैं। नाहन के बनकला में यूको आरसेटी की ओर से आयोजित विशेष फास्ट फूड प्रशिक्षण शिविर इन दिनों स्थानीय महिलाओं के लिए बदलाव की नई किरण लेकर आया है। यहां महिलाएं न केवल लजीज व्यंजन बनाना सीख रही हैं, बल्कि अपने सपनों को व्यावसायिक उड़ान देने के लिए भी तैयार हो रही हैं।
प्रशिक्षिका गुरप्यारी महिलाओं को आधुनिक फास्ट फूड की बारीकियां सिखा रहीं हैं, ताकि वे बाजार की प्रतिस्पर्धा में मजबूती से टिक सकें। शिविर में मोमोज, चाउमीन और अन्य लोकप्रिय डिशेज बनाने के साथ-साथ स्वच्छता और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संस्थान के निदेशक मंजीत ने महिलाओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आज के दौर में हुनर के साथ-साथ मार्केटिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनें और सोशल मीडिया के जरिए अपने खाने के जायके को घर-घर तक पहुंचाएं। बैच समन्वयक मनीषा की देखरेख में महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन के गुर भी सिखाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में स्टार्टअप शुरू करते समय उन्हें पूंजी या लोन जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
-- -संवाद
Trending Videos