सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women learned the tricks of making delicious dishes

Sirmour News: महिलाओं ने सीखे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के गुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women learned the tricks of making delicious dishes
यूकोआरसेटी में फास्ट फूड का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद निदशेक व मुख्यातिथि के साथ प्रतिभागी मह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूको आरसेटी सिरमौर की ओर से सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत ददाहू पंचायत में 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का यूको आरसेटी कार्यालय नाहन में समापन हुआ।
शिविर में 33 महिलाओं ने आधुनिक व्यंजन बनाने का कौशल सीखा। इससे वे भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। समापन अवसर पर यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने प्रतिभागियों को हुनरमंद बनने के साथ-साथ स्वरोजगार के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बैंकिंग ज्ञान और मार्केटिंग की बारीकियों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन किया। इससे महिलाएं अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम सिरमौर सनोज कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपायों और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका गुरप्यारी ने प्रतिभागियों को पिज्जा, केक, चाउमीन, मोमोज और बर्गर जैसे लोकप्रिय व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे या छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए सक्षम बनाना है।
इस अवसर पर आनंद जागृति की अध्यक्षा एवं सफल उद्यमी राज रानी नाहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि किस तरह एक महिला अपनी मेहनत और लगन से बुटीक जैसे व्यवसाय को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। कार्यक्रम में राकेश वर्मा और दीक्षा ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया। अंत में निदेशक मंजीत ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed