सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A piece of brick was thrown at the father, hitting the neighbour unconscious.

Solan News: पिता पर फेंका ईंट का टुकड़ा, पड़ोसन को लगने से बेहोश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में पीजीआई रेफर, हालत स्थिर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में बाप-बेटे की लड़ाई के बीच पड़ोसी महिला घायल हो गई। घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मानपुरा थाना क्षेत्र के तहत ओपी कॉलोनी में एक व्यक्ति पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। इस पर उसके बेटे ने बीच-बचाव किया। इस दौरान पिता ने बेटे पर हाथ उठा दिया और उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद पिता बेटे के पीछे भागने लगा। कुछ दूरी पर जाकर बेटे ने बचाव के लिए ईंट का टुकड़ा अपने पिता की ओर फेंका, लेकिन वह ईंट का टुकड़ा पिता की बजाय आंगन में खड़ी महिला के सिर पर लग गया। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में महिला को मानपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। महिला के पति के बयान पर पुलिस ने मानपुरा थाना में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला रामकली पीजीआई में उपचाराधीन है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed