सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Peas, tomatoes, onions and radishes are cheap, ginger and garlic are sold for up to Rs 140.

Solan News: मटर, टमाटर, प्याज और मूली सस्ती, अदरक और लहसुन 140 तक बिके

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Peas, tomatoes, onions and radishes are cheap, ginger and garlic are sold for up to Rs 140.
ओल्ड बस स्टैंड के समीप लगी किसान जनता सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
किसान जनता मंडी से बेमौसमी सब्जियां गायब
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कृषि उपज मंडी सोलन समेत रविवार को पुराने बस स्टैंड में लग रही सब्जी मंडी से अब बेमौसमी सब्जियां गायब हो गई हैं। शिमला मिर्च और भिंडी मंडी में देखने को नहीं मिलीं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। बीते एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में 40 से 60 फीसदी तक कमी आई है। इसमें मटर, टमाटर, प्याज और मूली सस्ती हो गई हैं। हालांकि अदरक और लहसुन के दाम अब भी 120 से 140 रुपये प्रति किलो बने हुए हैं।
रविवार को किसान जनता मंडी में ज्यादातर सब्जियां 15 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिकीं। इसमें आलू सबसे कम 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। किसान जनता मंडी के किसान रिंकू सिंह, मनोहर समेत अन्य किसानों ने बताया कि गाजर 25 से 30 रुपये, मटर 30 से 40 रुपये, फूल गोभी 20 से 30 रुपये, पत्ता गोभी 30 रुपये, आलू 15 से 20 रुपये, प्याज 25 से 40 रुपये, टमाटर 30 से 40 रुपये, बैंगन 50 रुपये, मूली 30 से 35 रुपये और मशरूम 25 से 30 रुपये प्रति पैकेट तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रविवार को संडे मार्केट सुबह 5:00 बजे से लग जाती है। यहां लगभग 15 से 20 किसान सब्जियां बेचने आते हैं। स्थानीय लोगों को भी हर रविवार इस मार्केट के लगने का इंतजार रहता है। लोग यहां पहुंचकर सस्ते दामों में सब्जियों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed