सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools will reopen from February 12, the department is preparing for the same.

Solan News: स्कूल 12 फरवरी से खुलेंगे, विभाग की तैयारियां शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन से शुरू होगी पढ़ाई, 15 दिन पिछली कक्षाओं का विषय करेंगे रिविजन
Trending Videos

जिला शिक्षा विभाग ने सभी विंटर सेशन वाले स्कूल प्रबंधकों निर्देश किए जारी
विद्यार्थियों समेत स्कूल के पूरे स्टाफ की हाजिरी को भी 100 फीसदी करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल 12 फरवरी से खुल जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शिक्षा सत्र में स्कूल खुलते ही पहले दिन से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इसमें विद्यार्थी पिछली कक्षाओं के विषयों का रिविजन करेंगे। इसके लिए विंटर क्लोजिंग वाले सभी स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर ने बताया कि पहले दिन से ही विद्यार्थियों, अध्यापकों समेत गैर-शिक्षक स्टाफ की हाजिरी लगनी शुरू हो जाएगी। इसे पहले दिन से ही 100 फीसदी सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए पहले से ही एसएमसी के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए सत्र से जिले में शिक्षकों और अन्य स्कूल स्टाफ को बंक मारना आसान नहीं होगा। शिक्षकों समेत स्टाफ को समय पर स्कूल पहुंचना होगा। समय पर ही स्कूल छोड़ना होगा। समय पर हाजिरी न लगने पर उन्हें पगार कटने की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में ड्यूटी के समय गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों सहित स्कूल के अन्य स्टाफ की मनमानी पर रोक लग सकेगी। रोजाना हाजिरी का रिकॉर्ड निदेशालय के पास भी रहेगा।
सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पहले दिन से ही सभी बच्चों को स्कूल पहुंचना होगा। इसके अलावा पढ़ाई भी पहले दिन से शुरू हो जाएगी। अध्यापक करीब 15 दिनों तक विद्यार्थियों को उनकी पिछली कक्षाओं का रिविजन करवाएंगे। इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
-मोहिंद्र चंद पिरटा, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed