{"_id":"69888deab50bdfbdf00966d9","slug":"protected-animals-in-baddi-cause-public-distress-several-vehicles-vandalized-solan-news-c-176-1-ssml1044-162845-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में संरक्षित पशुओं से लोग परेशान, कई वाहनों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में संरक्षित पशुओं से लोग परेशान, कई वाहनों को तोड़ा
विज्ञापन
बद्दी के लोग लावारिस पशुओं के आंतक से बचने के लिए निगम की सहायक आयुक्त को ज्ञापन देते हुए- संवा
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों पर कर हमला, हो रहे घायल
बद्दी के लोगों ने नगर निगम के सहायक आयुक्त को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वार्ड एक और दो में संरक्षित पशुओं से लोग परेशान हैं। वार्ड की सड़कों पर ये झुंडों में घूमते हैं और भिड़ते हैं। इस दौरान सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ देते हैं। अभी तक एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में कुछ न कुछ टूट चुका है। अब ये पशु इतने खतरनाक हो गए हैं कि आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों के पीछे भी दौड़ पड़ते हैं। इससे डर के कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
इस समस्या को लेकर बद्दी के लोग नगर निगम के सहायक आयुक्त से मिले। उन्होंने ने पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठाई है। बद्दी के सूरज कौशल, सचिन कुमार, चारुविंद कौशल, मदन गोपाल, अंकुश कौशल आदि ने बताया कि ये पशु उनकी और कई किरायेदारों की गाड़ियां तोड़ चुके हैं। लोग एक निजी व्यक्ति के खेत में गाड़ियां खड़ी करते हैं। वहां कुछ सांड लड़ते हुए गाड़ियों पर चढ़ जाते हैं और नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब ये लोगों पर हमला करने लगे हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं।
बद्दी के पूर्व वार्ड पार्षद रमन कौशल, अधिवक्ता वीके शर्मा, अशोक शर्मा, मदन गोपाल, सूरज कुमार, सचिन कुमार, मोहित ठाकुर, सूजल, प्रवीण शर्मा, विक्की व शिव कुमार ने नगर निगम के सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर से मुलाकात की। लोगों ने इन सांडों से निजात दिलाने की मांग रखी। लोगों ने सहायक आयुक्त को बताया कि ये सांड गलियों में घूमते रहते हैं और सामने से आने वाले वाहनों व लोगों पर हमला कर देते हैं। अगर इन पर शीघ्र रोकथाम नहीं हुई तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पशुओं को पकड़ने के लिए लगाए टेंडर
इस संबंध में नगर निगम के सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि निगम ने संरक्षित पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। 15 फरवरी के बाद इन्हें पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए भी टेंडर लगाए थे। यहां के किसी भी व्यक्ति ने टेंडर नहीं भरे। अब बद्दी से बाहर के लोगों को टेंडर के लिए बुलाया जाएगा। आवारा कुत्तों को भी पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जाएगी।
Trending Videos