{"_id":"6a64c7b7ea4c688f39078767","slug":"baddi-sai-road-riddled-with-potholes-the-journey-is-a-test-of-endurance-solan-news-c-176-1-ssml1044-174827-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गड्ढों में डूबी बद्दी-साई सड़क, सफर ले रहा इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गड्ढों में डूबी बद्दी-साई सड़क, सफर ले रहा इम्तिहान
विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर अरिष्ठ कंपनी के सामने बारिश के दौरान मार्ग पर जमा हुआ कीचड़- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में गड्ढों और जाम से जूझ रहे हजारों कामगार, उद्योग के साथ कारोबार भी प्रभावित
छोटे वाहन चलाना दुभर, रोजाना दुर्घटनाएं होने का डर
संवद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लाइफलाइन मानी जाने वाली बद्दी-साई सड़क इन दिनों बरसात में बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। उद्योगों की ओर जाने वाले हजारों कामगार, ट्रक, बसें और निजी वाहन रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और कीचड़ ने सफर मुश्किल बना दिया है। हालत यह है कि सुबह और शाम उद्योगों की शिफ्ट बदलने के समय इस सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घर या कार्यस्थल पहुंचने में काफी देर हो जाती है।
सत्संग भवन से लेकर अरिष्ट कंपनी और पूजा पैलेस के आसपास सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। लगातार बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यह तक पता नहीं चलता कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। कई दोपहिया चालक फिसलने से बाल-बाल बच रहे हैं, जबकि भारी वाहनों को धीरे-धीरे निकालना पड़ रहा है। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है।
नगर निगम की ओर से फिलहाल गड्ढों में पेवर ब्लॉक और बिटुमिन मैकेडम का टैक कोट डालकर अस्थायी राहत देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह मरम्मत कुछ ही दिनों में उखड़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार अस्थायी मरम्मत पर पैसा खर्च होता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। बरसात खत्म होने के बाद रिमेटलिंग की बात हर साल कही जाती है, लेकिन लोगों को स्थायी समाधान का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
सड़क की बदहाली का असर केवल यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सड़क किनारे क्लीनिक चलाने वाले डॉ. धर्मपाल धीमान बताते हैं कि बारिश में सड़क दलदल बन जाती है। धूप निकलते ही धूल उड़ने लगती है। ऐसे माहौल में मरीज क्लीनिक तक आने से बचते हैं। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहनों के निचले हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
आटा चक्की संचालक सुनील कौंडल का कहना है कि वर्धमान चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ी है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। रात के समय अंधेरे और टूटी सड़क का मेल दुर्घटना का खतरा और बढ़ा देता है।
केमिस्ट भाग सिंह चौधरी का कहना है कि बारिश के बीच सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं, लेकिन पानी में यह ठीक से जम नहीं पाते और भारी वाहनों के गुजरते ही उखड़ जाते हैं। इससे सरकारी धन भी व्यर्थ जा रहा है।
शटरिंग का कार्य करने वाले रोहित धर्मपुरी बताते हैं कि सुबह और शाम उद्योगों से कामगारों की छुट्टी के समय कई बार आधे-आधे घंटे तक जाम लगा रहता है। लोग बिना वजह जाम में फंसकर समय और ईंधन दोनों गंवा रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक ठाकुर का कहना है कि वर्धमान चौक से अरिष्ट कंपनी तक गड्ढों को भरने के लिए पेवर ब्लॉक और बिटुमिन मैकेडम का टैक कोट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण स्थायी मरम्मत संभव नहीं है। मौसम साफ होते ही पूरे मार्ग की रिमेटलिंग कराई जाएगी।