{"_id":"6a65c6c733d30a8c4f068f60","slug":"video-solan-ward-10-mann-ki-baat-136-kargil-vijay-diwas-ex-servicemen-honour-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat 136th Episode: सोलन वार्ड-10 में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात', कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat 136th Episode: सोलन वार्ड-10 में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात', कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:05 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोलन शहर के वार्ड संख्या 10 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुनने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ संख्या 90 पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष रूसी आहलूवालिया ने की।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान सामाजिक मुद्दों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम का आयोजन कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भी विशेष रहा। देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। बूथ अध्यक्ष रूसी आहलूवालिया और बूथ पालक जितेंद्र बत्ता ने सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुंदन सिंह और सिपाही सोम दत्त शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सर्वोच्च है और उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।