{"_id":"6a64c86f42ca32ed9f06ee2f","slug":"information-provided-regarding-abha-and-registration-processes-solan-news-c-176-1-ssml1040-174882-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आभा और रजिस्ट्री प्रक्रियाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आभा और रजिस्ट्री प्रक्रियाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद विभाग के मेडिकल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शनिवार को आयुर्वेद विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों के लिए वर्चुअल माध्यम से जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की।
डॉ. अजय पाठक ने आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े सभी स्वास्थ्य संस्थानों और चिकित्सा अधिकारियों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त, पारदर्शी और अधिक सुलभ बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से मरीजों और चिकित्सकों दोनों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला समन्वयक रविंदर कुमार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के उद्देश्यों और इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आभा (एबीएचए), हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) की कार्यप्रणाली तथा पंजीकरण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों की पंजीकरण संबंधी तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।