फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP deliberated on strengthening the organization down to the booth level.

Solan News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भाजपा ने किया मंथन

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP deliberated on strengthening the organization down to the booth level.
दाड़लाघाट झरने के समीप आयोजित भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं कार
भाजपा दाड़ला मंडल की हुई मासिक बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। भाजपा दाड़ला मंडल की मासिक बैठक शनिवार को दाड़लाघाट झरने के पास मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी भाजपा कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों को गति देने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं दाड़ला मंडल समन्वयक नरेंद्र ठाकुर, जिला सोलन किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम, ओपी गांधी, जिला सचिव बीएस ठाकुर, प्रदेश सह संयोजक प्रकोष्ठ सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, भीम शर्मा, उपाध्यक्ष कला ठाकुर, संत राम, नीम चंद, सचिव महेंद्र कुमार ठाकुर, प्रेम चोपड़ा, हीरा कौशल, कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष धनी चौहान, मीडिया प्रभारी जय देव, आईटी संयोजक प्रेम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी, महामंत्री तरुण ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीता राम, संगीता सोनी, गीता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed