{"_id":"6a77352ae6f090dc71059149","slug":"pay-15-da-reduce-commutation-period-pensioners-solan-news-c-176-1-ssml1040-175972-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फीसदी डीए का भुगतान करें कम्यूटेशन अवधि घटाएं : पेंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फीसदी डीए का भुगतान करें कम्यूटेशन अवधि घटाएं : पेंशनर्स
Sun, 09 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार इकाई की बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर। स्रोत : एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार इकाई की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार इकाई की बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई गई। पेंशनरों ने 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान करने कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8 माह करने और जेसीसी की बैठक जल्द बुलाने की मांग की।
बैठक में पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई वित्तीय देनदारियां लंबित हैं। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को पांच 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ मूल पेंशन में शामिल करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा पांच अगस्त को प्रदेश संयुक्त मोर्चा की बैठक अध्यक्ष आत्माराम शर्मा की अध्यक्षता में 12 जिलों और यूनिटों के अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पेंशनरों की मांगों को लेकर सकारात्मक घोषणा करते हैं। तो आंदोलन नहीं किया जाएगा। मांगों पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में 15 अगस्त के बाद अगली रणनीति तैयार कर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पेंशनरों ने कम्यूटेशन रिकवरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में 15 वर्ष तक कटौती की जाती है। इसे घटाकर 10 वर्ष 8 माह किया जाए और इसके बाद पूरी पेंशन बहाल की जाए। साथ ही एक जनवरी 2016 से एक जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की गई। बैठक में चैत राम भारद्वाज, केएल तंवर, दीप राम ठाकुर,सूर्यकांत जोशी, राजेंद्र कुमार शर्मा, ज्ञानचंद जोशी, विजय सिंह, दिलाराम पंवर, जगदीश सिंह, रामस्वरूप, भागमल तंवर, हरीश कुमार और राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।