फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Para-surgical camp to be held at Ayurvedic hospital

Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल में लगेगा पैरा-सर्जिकल शिविर

Sun, 09 Aug 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मरीजों का किया जाएगा दर्द रहित उपचार, कई प्रकियाओं से होगा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंडीत दीनदयान उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में बुधवार को पैरा-सर्जिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे कई माह से उपचार का इंतजार कर रहे मरीजों को पैरा-सर्जिकल शिविर में दर्द रहित उपचार मिलेेगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में हर दूसरे बुधवार और सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ और हर चौथे बुधवार को पैरासर्जिकल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य विभिन्न बीमारियों के लिए विशेष आयुर्वेदिक उपचार प्रदान करना है।
शिविर में क्षार कर्म, क्षार सूत्र प्रक्रिया, उत्तरबस्ति, अग्निकर्म प्रक्रिया, रक्तविस्रावन, सिरावेध और मर्म चिकित्सा का उपयोग कर उपचार किया जाता है। प्रॉक्टोलॉजिस्ट एवं एनोरेक्टल सर्जन डॉ. जितेश बंसल ने बताया कि इस बार भी यह शिविर आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 12 अगस्त को लगेगा। कहा कि इस दौरान शिविर में बवासीर, भगंदर और फिशर आदि से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस शिविर में आधुनिक एलोपैथी के साथ आयुर्वेद की प्राचीन पैरा-सर्जिकल तकनीकों का समन्वय किया गया है। क्षारसूत्र चिकित्सा व अग्निकर्म जैसी कई विधियों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन तकनीकों की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें न तो चीरा लगता है, न टांके और न ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। डॉ. जितेश बंसल ने बताया कि हमारा उद्देश्य मरीजों को कम खर्च में, कम दर्द में और जल्दी रिकवरी वाला उपचार देना है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क परामर्श, जांच और उचित मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
मरीजों को मिल रही राहत
विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे पैरा-सर्जिकल शिविर से कई मरीजों को राहत मिली है। ऐसे में मरीजों के लिए विभाग की ओर से प्रतिमाह आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन व नालागढ़ में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें बिना दर्द के मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. निशा वर्मा पंवर, जिला आयुष अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed