{"_id":"6a3be983bf06e169a9046622","slug":"chail-kandaghat-road-likely-to-get-national-highway-status-solan-news-c-176-1-ssml1040-172426-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल-कंडाघाट सड़क को एनएच का दर्जा मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल-कंडाघाट सड़क को एनएच का दर्जा मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। चायल से कंडाघाट को जोड़ने वाली 29 किलोमीटर लंबी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने की उम्मीद फिर प्रबल हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। यह क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है।
होटल एसोसिएशन चायल के प्रधान देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की गई थी। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के माध्यम से 22 अप्रैल 2026 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक विस्तृत पत्र भेजा गया था। पत्र में चायल की पर्यटन दृष्टि से बढ़ती महत्ता और सड़क की वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया गया था। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया गया था।
वर्मा ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस संबंध में जवाब प्राप्त हुआ है। मंत्री कार्यालय ने मामले पर शीघ्र विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि चायल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने से सड़क अधोसंरचना मजबूत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चायल हिमाचल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।