सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shimla-Juri-Patan bus service suspended; widespread resentment among local residents.

Solan News: शिमला-ज्यूरिपतन बस सेवा बंद, क्षेत्र के लोगों में भारी रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-ज्यूरिपतन बस सेवा बंद, क्षेत्र के लोगों में भारी रोष

विधायक अवस्थी से मिले लोग, दोबारा शुरू करने की उठाई मांग


संवाद न्यूज़ एजेंसी
अर्की/ दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला से ज्यूरिपतन वाया अर्की-भूमती चलने वाली बस सेवा को बंद करने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बस पिछले वर्षों से रूट पर नियमित रूप से संचालित हो रही थी। इसे अब अचानक बंद कर दिया गया है। यह बस सेवा बिलासपुर डिपो द्वारा संचालित की जा रही थी।
बस सेवा बंद होने के बाद शांतिकुंज हरिद्वार अर्की इकाई के संयोजक राकेश शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता जयनंद शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, सुखराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मदन शर्मा, खेमराज शर्मा, योगेश शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह रूट कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ता है और लंबे समय से आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार यह बस सेवा तीन जिलों को आपस में जोड़ती थी और रोजाना सैकड़ों यात्रियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन थी। विशेषकर कामकाजी लोग और विद्यार्थी इस बस पर निर्भर थे, लेकिन सेवा बंद होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed