{"_id":"6a3be8d0f86d1fc18704be3d","slug":"street-vendors-set-up-at-various-spots-on-mall-road-ahead-of-the-shoolini-fair-solan-news-c-176-1-sln1013-172433-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शूलिनी मेले से पहले मालरोड पर जगह-जगह बैठे तहबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शूलिनी मेले से पहले मालरोड पर जगह-जगह बैठे तहबाजारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण से चलने-फिरने में हो रही परेशानी
बाहरी राज्यों के हैं ज्यादातर तहबाजारी, पुलिस भी नहीं कर रही कोई जांच
हर साल मां शूलिनी मेले के दौरान बढ़ जाती है शहर में कई गुना चोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। तहबाजारियों ने मां शूलिनी मेले से पहले ही फुटपाथ पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मेले से पहले ही शहर में अतिक्रमण बढ़ गया है। मालरोड पर जगह-जगह तहबाजारियों ने बैठकर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
शहर के फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी लगने के बाद अब पैदल चलने के लिए जगह ही नहीं बची है। वहीं दुकानदारों ने भी अपना सामान फुटपाथ पर सजाना शुरू कर दिया है, जबकि नगर निगम इस पर अब तक मौन है। लोगों को मालरोड पर आवागमन के लिए सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलने से हादसे का खतरा बना रहता है। यहां रोजाना स्कूलों के विद्यार्थी भी सुबह-शाम आवाजाही करते हैं। फुटपाथ पर चलने की जगह न मिलना उनके लिए भी खतरे का कारण बन सकता है।
शाम होते ही तहबाजारी मालरोड के फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठ जाते हैं। इनमें अधिकतर तहबाजारी बाहरी राज्यों से आए हुए बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से इनकी जांच-पड़ताल भी शुरू नहीं की गई है। मां शूलिनी मेले के दौरान चोरी की घटनाएं भी बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में हर बार मेले से पहले स्टॉल लगाने वाले तहबाजारियों और अन्य विक्रेताओं की जांच की जाती है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
निगम आज से शुरू करेगा कार्रवाई
नगर निगम सोलन वीरवार से फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले तहबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा। शहर में मेले के दौरान एक ही तरफ रेहड़ी-फड़ी लगाई जाएगी, जिससे आवागमन सुचारु रहेगा और लोगों को खरीदारी में भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान पुलिस टीम भी नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।
चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन