सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water and irrigation schemes dedicated to the public in Kolanwala Panjehra

Solan News: कोलांवाला पंजेहरा में पेयजल व सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drinking water and irrigation schemes dedicated to the public in Kolanwala Panjehra
कोलांवाला पंजैहरा में नालागढ़ विधायक पेयजल योजना का शुभारंभ करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने किया लोकार्पण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। विधायक हरदीप सिंह बावा ने सोमवार को कोलांवाला पंजेहरा में पेयजल योजना, ग्राम पंचायत बगलैहड़ के अंबाला, जेईवाल, बगलैहड़ में सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इन योजनाओं पर करीब 2.28 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। विधायक हरदीप बावा ने बताया कि इन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा न होने से किसानों को फसल उगाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब यहां पर किसान नकदी फसलें भी उगा पाएंगे। सैकड़ों किसानों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक नालागढ़ क्षेत्र में 48 सिंचाई, 14 पेयजल स्कीम ड्रिल करवाकर जनता को समर्पित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड से 11 नई सिंचाई की स्कीम स्वीकृत करवा दी गई है, जिसका कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विस क्षेत्र में लोगों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता, सहायक अभियंता जसिंदर सिंह, जेई राम गोपाल, सुमित कुमार, पूर्व प्रधान राम कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, पुनीत कौशल, जसपाल सिंह, दलवीर सिंह राणा, भूपिंदर सिंह राणा, चमन सिंह चमी, भजू राम व भूरा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed