{"_id":"69b16d57ab4f36a98206c16f","slug":"drinking-water-tanks-in-schools-will-have-to-be-cleaned-every-month-a-separate-register-is-also-required-solan-news-c-176-1-ssml1041-164857-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों में हर माह करनी होगी पेयजल टैंकों की सफाई, अलग रजिस्टर भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों में हर माह करनी होगी पेयजल टैंकों की सफाई, अलग रजिस्टर भी जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता कमेटियों को टंकियों की सफाई के निर्देश
किस दिन सफाई की, रखना होगा रिकॉर्ड
पेयजल की सैंपलिंग समेत सफाई की भी शिक्षा विभाग को देनी होगी रिपोर्ट
जलजनित रोगों से सुरक्षा के तहत लिया है निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में हर माह पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई करना अनिवार्य किया है। इसके लिए स्कूलों की स्वच्छता कमेटियों को जिम्मेदारी दी गई है। टैंकों की सफाई का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए स्कूलों को अलग से रजिस्टर भी लगाना होगा, जिसमें किस दिन टंकी की सफाई की गई, इसकी पूरी प्रोसिडिंग दर्ज करनी होगी।
जलजनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इसके तहत सभी स्कूलों को पेयजल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा टैंकों की सफाई के साथ पानी की सैंपलिंग की रिपोर्ट भी विभाग को देनी होगी। इस बीच विभाग की टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेगी। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी में जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जिला शिक्षा विभाग पहले से ही सतर्कता बरत रहा है। स्कूलों को विद्यार्थियों को डायरिया, पीलिया, उल्टी, दस्त और अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करने तथा स्कूल और घर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला के प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्कूलों में पेयजल भंडारण में पानी की गुणवत्ता और सफाई सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग से भी इसकी जांच करवाएं।
स्कूलों को पानी की टंकियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए रिकॉर्ड रखने हेतु अलग से रजिस्टर भी रखा जाएगा। समय-समय पर इसकी जांच की जाएगी।
-कुमारी रीता गुप्ता, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा
Trending Videos