{"_id":"69b17af3f5b462f8740014d1","slug":"the-road-to-the-power-substation-was-not-paved-solan-news-c-176-1-ssml1044-164894-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्युत सब स्टेशन सड़क को नहीं किया पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्युत सब स्टेशन सड़क को नहीं किया पक्का
विज्ञापन
बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर झाड़माजरी के समीप सड़क को नहीं किया पक्का- संवाद।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक धर्मपुर से बरोटीवाला सड़क की कर रहा मरम्मत
बीच में मरम्मत न करने पर ग्रामीण भड़के
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। धर्मपुर से बरोटीवाला सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम इन दिनों जारी है। इस बीच झाड़माजरी स्थित विद्युत सब स्टेशन और रामधर्म कांटा के समीप सड़क की न तो मरम्मत की गई है। न ही उसे चौड़ा किया है। निर्माण कंपनी ने पहले यहां सड़क को खोदकर पेवर ब्लॉक के ढेर लगा दिए थे। अब वे भी वहां से हटा लिए हैं। इससे लोगों और धर्मकांटा संचालकों ने काम बीच में रोकने पर रोष जताया है।
धर्मपुर से बरोटीवाला तक करीब 11 किलोमीटर सड़क का मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य वर्ल्ड बैंक की ओर से किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर इसे चौड़ा किया जा रहा है। जहां जलभराव की आशंका है, वहां सड़क को ऊंचा किया जा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है। करीब एक माह पहले झाड़माजरी से बरोटीवाला तक सड़क को साफ कर पेवर ब्लॉक के ढेर सड़क के किनारे लगा दिए गए थे, लेकिन कुछ दिनों से विद्युत सब स्टेशन और धर्मकांटा के समीप से पेवर ब्लॉक हटा लिए गए हैं। इस क्षेत्र के आगे और पीछे काम चल रहा है, जबकि लगभग आधा किलोमीटर क्षेत्र का काम रोक दिया गया है।
धर्मकांटा संचालक कृष्ण कौशल ने बताया कि यहां धर्मकांटा के साथ एक निजी उद्योग और आवासीय कॉलोनी भी है, जिसमें एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं। पहले सड़क के किनारे मार्ग को खोदकर समतल किया गया था, लेकिन अब उसे पक्का नहीं किया गया। धर्मकांटा पर वजन कराने आने वाले ट्रकों से धूल उड़ती है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी राधे श्याम और कंपनी संचालक डॉ. हेमंत कौशल ने कहा कि बीच में सड़क का हिस्सा अधूरा छोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द काम पूरा करने की मांग की है।
वर्ल्ड बैंक के अधिशासी अभियंता ताशी नेगी ने बताया कि 2 फरवरी को दून के विधायक के साथ हुई बैठक में यहां बिजली के खंभे पीछे हटाकर सड़क चौड़ी करने की बात कही गई थी। इसके लिए बिजली बोर्ड को खंभे हटाने के निर्देश दिए थे। अब तक खंभे नहीं हटाए गए हैं। इसके कारण इस हिस्से में सड़क को पक्का नहीं किया जा सका है।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि पिछले शटडाउन के दौरान कुछ खंभे हटाए थे। जो खंभे बाकी हैं, उन्हें 22 मार्च को हटा दिया जाएगा।
Trending Videos