सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparation for planting of capsicum and tomato in the district

Solan News: जिले में शिमला मिर्च, टमाटर की रोपाई की तैयारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी पार क्षेत्रों में रोपे जा रहे टमाटर के पौधे
Trending Videos

जून तक तैयार होगी फसल
बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में मार्च और अप्रैल से शुरू होगा रोपाई कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन और सिरमौर के नदी पार क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अन्य क्षेत्रों में अब इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बसाल, जौणाजी, कंडाघाट, धरोट, पाट्टी, देवठी, कोठी देवरा कनाह और धर्मपुर समेत कई क्षेत्रों में इस माह शिमला मिर्च की रोपाई की जाएगी। अप्रैल माह से टमाटर की रोपाई भी शुरू हो जाएगी।
जिन क्षेत्रों में सालभर पानी की अच्छी व्यवस्था रहती है, वहां रोपाई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इन इलाकों का टमाटर जून माह तक सब्जी मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाता है। सोलन और सिरमौर जिले के किसानों की आय का मुख्य साधन टमाटर है। यहां लगभग 8100 हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर की खेती होती है। इससे सब्जी मंडियों में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। टमाटर की फसल दो चरणों में लगाई जाती है। पहला चरण अगेती फसल का होता है, जो फरवरी से अप्रैल के बीच लगाई जाती है, जबकि बछेती फसल जुलाई और अगस्त माह में लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई में जुटे हैं। इन क्षेत्रों का टमाटर जल्दी तैयार होता है और जल्दी ही समाप्त भी हो जाता है। यहां का टमाटर जून से मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाता है। इन दिनों संबंधित क्षेत्रों के किसान टमाटर की रोपाई में व्यस्त हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों के किसान टमाटर की पौध तैयार करने के साथ-साथ शिमला मिर्च की रोपाई कर रहे हैं।
नदी पार क्षेत्रों में कंडाघाट, कुनिहार, गंबरपुल, गिरीपुल, देवठी के साथ लगता मनलोग गांव और डांगरी पंचायत का घराट क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। जिला कृषि उपनिदेशक देवराज कश्यप ने बताया कि जिले में करीब 8100 हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर और शिमला मिर्च की खेती की जाती है। इनमें से लगभग 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में मार्च माह से टमाटर की रोपाई शुरू हो जाती है। कृषि विभाग किसानों द्वारा लगाई जा रही फसलों का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed