फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasized empowering women for patriotism and self-defense

Solan News: देशप्रेम और आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर

Mon, 26 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Emphasized empowering women for patriotism and self-defense
राष्ट्र सेविका समिति की सदस्य नालागढ़ में शस्त्र पूजन करते हुएस्रोत: सेविका समिति
नालागढ़ में विजयदशमी पर राष्ट्र सेविका समिति ने किया शस्त्र पूजन,
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने डीपीएस स्कूल में शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में शस्त्रों के महत्व, भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा, राष्ट्रप्रेम और महिलाओं के सशक्तीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में लगभग 25 महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गीतांजलि सचदेवा ने शस्त्रों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शस्त्र केवल शक्ति के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि आत्मरक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प का भी प्रतीक हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनाने की दिशा में पहल करते हुए उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देने की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बौद्धिक वक्ता पंकज वशिष्ठ ने भारतीय इतिहास और धार्मिक परंपराओं में शस्त्रों के महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने सतयुग के देवासुर संग्राम, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध तथा द्वापर युग में पांडवों द्वारा शस्त्र पूजन के प्रसंगों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा के संकल्प से जुड़ी हुई है। उन्होंने वर्तमान समय में शस्त्र पूजन की परंपरा को भुलाने के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की। साथ ही राष्ट्र सेविका समिति के ध्येय, उद्देश्यों और दृष्टिकोण के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर समिति की संचालिका मधु खुराना, जिला कार्यवाहिका सुषमा शर्मा, नगर कार्यवाहिका सपना शर्मा ,मीनाक्षी, सुनीता, वेदिका, अंजलि, अर्चना और विनोद चंदेल सहित अनेक प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय परंपराओं, राष्ट्रप्रेम और महिला सशक्तीकरण से जुड़े विचारों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed