सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ganesh Colony was established in Baddi, but facilities have not been provided till date.

Solan News: बद्दी में गणेश कॉलोनी तो बसाई, सुविधाएं आज तक नहीं दी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Colony was established in Baddi, but facilities have not been provided till date.
बद्दी में  नगर निगम के कार्यालय में संयुक्त निदेशक के साथ गणेश कालोनी के लोग- स्रोत- विभाग
विज्ञापन
नगर निगम ने वार्ड-11 के लोगों के लिए किया समाधान शिविर का आयोजन
Trending Videos

सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के वार्ड-11 के निवासियों की समस्याएं सुनने के लिए नगर निगम की ओर से संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में समाधान शिविर आयोजित किया गया। बद्दी स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस शिविर में यूनिकैंप के साथ लगती गणेश कॉलोनी के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर के समक्ष रखीं। शिविर में कॉलोनी के निवासी राजेंद्र राणा, राजेंद्र कुमार, मदन लाल और दीपक चावला ने बताया कि गणेश कॉलोनी बसने के बाद भी यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर ने करीब 11 बीघा क्षेत्र में फैली कॉलोनी की सीवरेज लाइन के लिए छह इंच मोटी पाइप डाली थी, जो अब कई स्थानों पर टूट चुकी है। इसके कारण पिछले दो वर्षों से कॉलोनी का गंदा पानी वहीं जमा हो रहा है और क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वर्धमान से यूनिकैंप चौक तक पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय लोगों को परेशानी होती है। संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी अधिकांश समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित हैं। सीवरेज और पेयजल की समस्या को जल शक्ति विभाग के समक्ष उठाया जाएगा। वेंडर जोन के मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा, जबकि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्किंग और टेंपू से संबंधित समस्या के समाधान के लिए पुलिस विभाग को भी अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी और जेई नितिन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
लोगों का आरोप, कॉलोनी में बना दी वेंडर जोन
लोगों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में बिना किसी योजना के वेंडर जोन बना दिया गया है। कॉलोनी के बीचोंबीच बिना अनुमति के वाशिंग सेंटर खोल दिया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों ने कबाड़ की दुकान और सब्जी की रेहड़ी भी लगा रखी है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में किसी भी प्रकार का व्यावसायिक कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य होना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने यूनिकैंप चौक पर टेंपो के मनमाने ढंग से खड़े होने से लगने वाले जाम की समस्या भी उठाई और इसके लिए अलग से स्थान चिह्नित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार की ओर से यहां पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed