सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jogindra Bank honoured with Iconic Award for excellent NPA management

Solan News: जोगिंद्रा बैंक को उत्कृष्ट एनपीए प्रबंधन पर आईकॉनिक अवाॅर्ड से किया सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jogindra Bank honoured with Iconic Award for excellent NPA management
मुंबई में आईकॉनिक अवाॅर्ड प्राप्त करते बैंक प्रबंधक। स्रोत: बैंक
विज्ञापन
मुंबई में बैंक चेयरमैन मुकेश और प्रबंध निदेशक पंकज ने प्राप्त किया सम्मान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक को उत्कृष्ट एनपीए प्रबंधन पर आईकॉनिक अवाॅर्ड से सम्मानित किया है। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने सम्मान प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में डिजिटल डिफेंस और साइबर सिक्योरिटी पर भी विचार-विमर्श किया है। बैंक प्रबंधकों ने लोगों के पैसे को सुरक्षित करने के बारे में जानकारी साझा की है। मुंबई में को-ऑपरेटिव बैंक से संबंधित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान एनपीए पर बेहतर प्रबंध करने वाले बैंकों को आईकॉनिक अवाॅर्ड से सम्मानित किया। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को भी कड़े मूल्यांकन के बाद प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया था। इस उपलब्धि न केवल बैंक की कार्यकुशलता बढ़ती है, बल्कि प्रदेश के सहकारी बैंकिंग तंत्र की साख और प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करती है। कार्यशाला में देशभर के राज्यों से ग्रामीण एवं शहरी सहकारी बैंक शामिल हुए। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन, कर्मचारियों की निष्ठा एवं समर्पण तथा खाताधारकों के विश्वास के परिणाम को बयां करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed