{"_id":"6a772a308ea435b9eb002455","slug":"migrant-worker-living-in-a-rented-house-in-baddi-dies-under-suspicious-circumstances-solan-news-c-176-1-ssml1044-176025-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में किराये के मकान में रह रहे प्रवासी कामगार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में किराये के मकान में रह रहे प्रवासी कामगार की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 08 Aug 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
उत्तर प्रदेश से बद्दी में काम की तलाश में आया था कामगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वार्ड संख्या दो में किराये के मकान में रहने वाले एक प्रवासी कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनी देव पुत्र नरोत्तम, निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी मुनी देव दो दिन पहले ही काम की तलाश में बद्दी आया था। वह पहले भी बद्दी में काम कर चुका था, लेकिन कुछ समय बाद गुरुग्राम चला गया था। उसके भाई व अन्य रिश्तेदार बद्दी में ही रह रहे थे। बद्दी पहुंचकर उसने वार्ड दो में किराये पर एक कमरा लिया। बताया जा रहा है कि एक दिन रहने के बाद अगले दिन वह रात को सोया, लेकिन सुबह नहीं उठा। सुबह जब परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की और फोन नहीं उठा, तो वे उसके कमरे पर पहुंचे। वहां वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन तुरंत उसे बद्दी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बद्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने इस मामले में किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मृतक का विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।