{"_id":"6993753c86bdd658b10b04cb","slug":"neha-stood-first-in-the-speech-competition-paridhi-stood-second-solan-news-c-176-1-ssml1040-163362-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, परिधि रहीं दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, परिधि रहीं दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल कुनिहार में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। उपमंडल अर्की के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चा गांव कुनिहार में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या सत्या कंवर ने की। कार्यक्रम के दौरान किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह प्रमुख घटकों पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार लेने, मोबाइल फोन का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने, नशे व मादक पदार्थों से दूर रहने और जंक व फास्ट फूड से बचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, परिधि ने द्वितीय, परिधि ने तृतीय और रूथ व कामना ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक रीना,अजय, पार्वती, पूनम, नंदलाल, मीना, विनोद पाठक, विरेंद्र, चंद्रप्रभा, विजय प्रकाश व जसिंदर उपस्थित रहे।
Trending Videos