सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notification issued for objections and suggestions regarding division of Panchayats

Solan News: पंचायतों के विभाजन के संबंध में आक्षेप व सुझावों की अधिसूचना जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बद्दी (सोलन)। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार ग्राम सभा के विभाजन और पुनर्गठन के लिए नई ग्राम पंचायतों के गठन संबंधी आपत्तियों और सुझावों के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, आपत्तियां और सुझाव पांच दिनों के भीतर उपायुक्त सोलन को भेजने होंगे। इसके बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सोलन जिला में यह अधिसूचना खंड विकास अधिकारी नालागढ़ को ढांग निचली, किश्नपुरा और नवाग्राम पंचायतों के संबंध में प्रेषित की गई है। अधिसूचना के अनुसार विकास खंड नालागढ़ की वर्तमान ढांग निचली पंचायत को ढांग उपरली पंचायत के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा। इसी तरह वर्तमान ग्राम पंचायत किश्नपुरा को ग्राम पंचायत गुरुमाजरा और नवाग्राम को ग्राम पंचायत गुलाबपुरा के रूप में पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed