फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No permanent solution despite complaints; villagers concerned.

Solan News: शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान, ग्रामीण चिंतित

Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
No permanent solution despite complaints; villagers concerned.
सिहारली गांव में भूस्खलन के खतरे वाली ढलान। (पाठक)
सिहारली के 5-6 घरों पर भूस्खलन का मंडराया खतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत चाखड़ के सिहारली गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। गांव में करीब 5 से 6 घर इसकी जद में आने की आशंका है। इन घरों में परिवारों के साथ छोटे बच्चे भी रह रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को पहले भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण पानी लगातार सड़क से नीचे की ओर बह रहा है। इससे ढलान कमजोर होती जा रही है और भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके का निरीक्षण करवाया जाए। साथ ही सड़क के पानी की उचित निकासी और ढलान को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएं। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बरसात के दौरान भूस्खलन से कोई बड़ा हादसा होता है और जान-माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल उचित कदम उठाने की अपील की है। भाजपा मंडल सचिव महेंद्र कुमार ठाकुर, भाजपा आईटी संयोजक दाड़ला मंडल प्रेम कंवर तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने भी प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed