सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Old Age Helpline Society to honour senior citizens above 90 and 80 years of age on its foundation day

Solan News: स्थापना दिवस पर 90 और 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करेगी ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसायटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Old Age Helpline Society to honour senior citizens above 90 and 80 years of age on its foundation day
ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी सोलन की बैठक में भाग लेते सदस्य। स्रोत सोसाइटी
विज्ञापन
सोलन में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने लिया निर्णय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसायटी का स्थापना दिवस 22 अप्रैल को सोलन स्थित दुर्गा क्लब में मनाया जाएगा। यह निर्णय सोसायटी के अध्यक्ष कंवर शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस पर सोसायटी के 90 और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, कुमारहट्टी में सोसायटी को उपलब्ध भूमि की निशानदेही करवाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सदस्यों से भविष्य में भी वर्तमान दर पर ही सदस्यता शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पंकज खुल्लर, उपाध्यक्ष बीएन कोरला और डॉ. बलबीर विज, महासचिव आरएल नेगी, कोषाध्यक्ष एसआर गर्ग सहित डॉ. वीके राय, बलबीर सिंह ठाकुर और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed