फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain and a family's negligence take a heavy toll; Kumarhatti-Dharampur road via Basholu closed.

Solan News: बारिश और एक परिवार की लापरवाही पड़ी भारी कुमारहटी-धर्मपुर वाया बशोलू सड़क बंद,

Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rain and a family's negligence take a heavy toll; Kumarhatti-Dharampur road via Basholu closed.
कुमारहटी से धर्मपुर वाया बशोलु हिम्मतपूर दाबली सड़क किनारे गिरा डंगा। संवाद
बहुमंजिला भवनों पर मंडराया खतरा, लोनिवि ने मामला करवाया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मानसून के शुरुआती दो दिनों की भारी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कहीं पहाड़ दरकने से सड़कें बंद हो रही हैं, तो कहीं बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच, जिला सोलन की चेवा पंचायत के वार्ड नंबर हिम्मतपुर दाबली से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसके कारण मुख्य सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। इसके साथ भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर दाबली में सड़क के नीचे लगा कंक्रीट का डंगा धंसने से कुमारहटी से धर्मपुर वाया बशोलू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर दाबली में यह हादसा प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ एक स्थानीय परिवार की लापरवाही के कारण हुआ है। कंक्रीट का डंगा धंसने से धर्मपुर और कुमारहटी के बीच आने वाले दर्जनों परिवारों की राह बंद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस परिवार की लापरवाही की वजह से यह डंगा गिरा है, उसे स्थानीय पंचायत द्वारा पहले ही दो से तीन बार नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी उक्त परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और लापरवाही जारी रखी। डंगा धंसने के कारण न केवल सड़क बंद हुई है, बल्कि अब सड़क के ऊपरी तरफ बने बहुमंजिला भवनों को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इन भवनों में रहने वाले परिवारों के सिर पर हर समय हादसे का डर मंडरा रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है और इस लापरवाही के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। धर्मपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनसेट
कोट
चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान ने बताया कि एक परिवार की लापरवाही के कारण यह मुख्य सड़क बंद हुई है। इसके चलते ग्रामीण लोगों की आवाजाही की सुविधा तब तक बाधित रहेगी, जब तक यहां दोबारा कंक्रीट के डंगे का निर्माण नहीं हो जाता। सड़क की सुविधा ग्रामीणों को दोबारा कब तक मिल पाएगी, अभी यह कहना बेहद मुश्किल है। पंचायत की ओर से उक्त परिवार को पहले भी नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed