{"_id":"6a772b9d9503e86a7405cce7","slug":"recruitment-for-22-posts-in-nalagarhs-anganwadi-centers-solan-news-c-176-1-ssml1040-176027-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 पदों पर भर्ती
Sat, 08 Aug 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 अगस्त तक करें आवेदन, 20 अगस्त को होगा साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बाल विकास परियोजना नालागढ़ के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 22 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 और आंगनबाड़ी सहायिका के 16 पद शामिल हैं। पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 अगस्त शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकती हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 6 पद भरे जाएंगे। कंगनवाल, नवाग्राम-1, जेईवाल, मस्तानपुरा-1, करसौली और गागूवाल केंद्र में 1-1 पद।इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिका के 16 पद शामिल हैं। जघेड़, किरपालपुर-2, गोयलापन्नर, पहाड़ी चिकनी, जुखाड़ी, खिलियां-1, बैरछा, झिड़ीवाला, होलग, मलौण, दभोटा-3, पांगणी, ढेरमाजरा, मैथल, क्वारनी और बोहरी केंद्र में 1-1 पद। इसमें शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जमा दो, इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ के अनुसार, इच्छुक महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने सभी वांछित सत्यापित दस्तावेजों के साथ आवेदन तैयार करें। आवेदन पत्र 17 अगस्त शाम 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में जमा करवाना होगा। इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।