सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Religious event in Gullarwala, Baddi industrial area

Solan News: कथा में किया श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Religious event in Gullarwala, Baddi industrial area
बद्दी के गूलरवाला स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मौजूद भक्तगण। स्
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की गुल्लरवाला पंचायत स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास ऋषि गौतम ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। ऋषि गौतम ने नंद उत्सव, पूतना वध, शकटासुर वध और तृणावर्त वध जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने जन्म के कुछ ही दिनों बाद पूतना जैसी राक्षसी का वध कर धर्म की रक्षा का संदेश दिया। कंस ने अपने वध की भविष्यवाणी से भयभीत होकर कई असुरों को गोकुल भेजा था। इनमें पूतना, शकटासुर और तृणावर्त प्रमुख थे। बाल्यावस्था में ही श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्तियों से इन सभी असुरों का संहार किया। कथा व्यास ने गर्गाचार्य द्वारा श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार का भी उल्लेख किया। ऋषि गौतम ने कहा कि भगवान की माखन चोरी लीला केवल बाल सुलभ शरारत नहीं है। यह भक्तों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस लीला से संदेश मिलता है कि भगवान को सांसारिक वस्तुओं से अधिक भक्तों का निष्कपट प्रेम और भक्ति प्रिय है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed