{"_id":"6a5fc27233f1d3db6108dfda","slug":"save-primary-education-justice-march-sets-off-from-darlaghat-to-shimla-solan-news-c-176-1-sln1003-174481-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा दाड़लाघाट से शिमला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा दाड़लाघाट से शिमला रवाना
विज्ञापन
दाड़लाघाट से शिमला के लिए रवाना होती प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा के दौरान मौजूद प्राथमिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का किया ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा मंगलवार को दाड़लाघाट से शिमला के लिए रवाना हुई। यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों से होते हुए 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी। यात्रा के 11वें दिन चमाकड़ी, दाड़लामोड़ और दाड़लाघाट में सेवानिवृत्त शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स, मल्टी टास्क वर्कर्स और पंचायत प्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया। संघ ने न्यू कांप्लेक्स सिस्टम का विरोध करते हुए छठे वेतन आयोग के एरियर, लंबित महंगाई भत्ते, हायर ग्रेड पे सहित 25 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने और शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।