सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shiv Mahapuran Katha will be held from 4th to 14th at Shiv Tandav Cave Temple, Kunihar.

Solan News: शिव तांडव गुफा मंदिर कुनिहार में चार से 14 तक होगी शिव महापुराण कथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shiv Mahapuran Katha will be held from 4th to 14th at Shiv Tandav Cave Temple, Kunihar.
​शिव तांडव गुफा कुनिहार।
विज्ञापन
कलश यात्रा से होगा कथा शुभारंभ, प्रतिदिन लगेगा विशाल भंडारा
Trending Videos

महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार स्थित शिव तांडव गुफा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चार से 14 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के प्रारंभ के अवसर पर क्षेत्र में भव्य कलशयात्रा भी निकाली जाएगी। मंदिर परिसर में 15 फरवरी को भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन शंभू परिवार और गुफा विकास समिति कुनिहार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था होगी। चार फरवरी को सुबह 9:00 बजे शिव महापुराण ग्रंथ एवं कथा व्यास का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कोठी घाटी से शिव तांडव गुफा तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन और मंगल गीतों के साथ शामिल होंगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनेगा। कथा का संचालन प्रख्यात कथा व्यास आचार्य बलवंत शांडिल करेंगे। वे प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक भगवान शिव के विविध दिव्य प्रसंग, लीलाएं और आध्यात्मिक संदेश श्रद्धालुओं को सुनाएंगे। गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर और मीडिया प्रभारी मनु भारद्वाज ने बताया कि प्रतिदिन कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed