सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shubham of Mamlig will get a scholarship of Rs 12,000

Solan News: ममलीग के शुभम को मिलेगी 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shubham of Mamlig will get a scholarship of Rs 12,000
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ममलीग के आठवीं कक्षा के छात्र शुभम शर्मा को सम्मानित करते
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ममलीग के छात्र शुभम शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस शानदार उपलब्धि के साथ अब शुभम को कक्षा 12वीं तक अपनी पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। शुभम की इस सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने छात्र को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि शुभम की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन ने यह मुकाम हासिल करने में मदद की है। इस आर्थिक सहायता से छात्र को भविष्य की पढ़ाई जारी रखने में बड़ा सहारा मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed