{"_id":"6a539aa67c84fda39509a7ee","slug":"teachers-lalman-and-rekha-won-the-trophy-solan-news-c-176-1-ssml1040-173770-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षक लालमन और रेखा ने जीती ट्रॉफी \nकुमारहट्टी में ओपन अध्यापक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षक लालमन और रेखा ने जीती ट्रॉफी कुमारहट्टी में ओपन अध्यापक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
प्रतियोगिता में शिक्षकों और सेवानिवृत्त अध्यापकों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक दिवसीय ओपन अध्यापक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन समिति के चीफ पैट्रन रमेश चौहान और बीके जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से शिक्षकों के बीच बहुत ही रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले।
शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूली अध्यापकों में खेलों को लेकर काफी उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के डीपीई और पीटीआई मैदान में प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर बच्चों के लिए खेल का एक बेहतरीन माहौल तैयार कर रहे हैं। यही कारण है कि आज सरकारी स्कूलों के बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस एक दिवसीय ओपन अध्यापक बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें महिला एकल वर्ग में रेखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मोनिका उप-विजेता रहीं। वहीं महिला युगल मुकाबले में विदुषी और कामनी की जोड़ी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी हासिल की, जबकि मोनिका और रेखा की जोड़ी को उप-विजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। सेवानिवृत्त अध्यापकों के वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां मिक्स सिंगल 60 प्लस वर्ग में लालमन विजेता बने और हरी रांटा उप-विजेता रहे। मिक्स डबल 70 प्लस वर्ग श्रेणी में लक्ष्य और आकाश की जोड़ी ने खिताबी जीत हासिल की, जबकि योगेश और रवि कुमार उप-विजेता रहे।